Image Credit Goes To Wikimedia Commons & Raji srinivas श्रीमद भगवद गीता की जय। भगवान् श्री कृष्ण की जय। हर साल मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष के दिन गीता जयंती मनाई जाती है और इसी दिन मोक्षदा एकादशी को भी मनाया जाता है। यह मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को कुरुक्षेत्र में गीता का ज्ञान प्रदान किया था। गीता साक्षात भगवान श्रीकृष्ण की शब्दावर कही गई है अर्थात गीता को भगवान श्री कृष्ण का शब्द अवतार माना गया है। श्रीमद भगवत गीता में कुल 18 अध्याय हैं जिनमें से पहले 6 दिनों में कर्मयोग , अगले 6 अध्यायों में ज्ञान योग और अंतिम के 6 अध्यायों में भक्ति योग का उपदेश मिलता है। गीता एक ऐसा धार्मिक ग्रंथ है जिसकी मान्यता समस्त विश्व में है अर्थात समस्त विश्व में इसे स्वीकारा है। आज से करीब 5000 वर्ष पूर्व जब भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लिया था उस वक्त जब कौरव और पांडव के बीच भीषण युद्ध होने जा रहा था तो युद्ध के समय जब अर्जुन के मन में मोह माया विवश विचार उत्पन्न होने लगे और उसने युद्ध करने से मना कर दिया तब उसको मोह माया से दूर करने के लिए भगवान श्री कृ...
Discover the wisdom of the Bhagavad Gita and other sacred texts like Ved, Puran, and Upnishad through Arjun Ki Gita. Immerse yourself in the teachings of Sanatan Dharma and explore the path to enlightenment.